< Back
Top Story
Ambikapur Road Accident

Ambikapur Road Accident 

Top Story

Surguja Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक और बोलरो की टक्कर, मासूम समेत 4 की मौत; कई घायल

Deeksha Mehra
|
26 Feb 2025 3:16 PM IST

4 People Die in Surguja Road Accident : सरगुजा। छतीसगढ़ के सरगुजा में तेज रफ्तार ट्रक और बोलरो की जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, सभी महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर के दर्शन कर के लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ग्राम विशुनपुर प्लांट के पास मुख्य मार्ग NH43 पर यह घटना हुई है। महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु किलकिला शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए गए थे। यहां से सभी रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो के बीच भिड़ंत हो गई।

ट्रक ने तेज स्पीड में बोलेरो को टक्कर मारी जिससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि, कार में 11 से ज्यादा लोग सवार थे. हादसे में मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी। सूचना के बाद सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतकों के शव और सभी घायलों को सीएचसी सीतापुर लाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सीएम साय ने जताया दुःख

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो-कंटेनर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है। हादसे में 6 लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की भी खबर है।

सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Similar Posts