< Back
हेल्थ/लाइफ स्टाइल
दांतों की सफाई करनी हो तो अपनाएं ये तरीका, नहीं होगा नुकसान
हेल्थ/लाइफ स्टाइल

Teeth News: दांतों की सफाई करनी हो तो अपनाएं ये तरीका, नहीं होगा नुकसान

Swadesh Editor
|
25 Jan 2025 8:45 PM IST

Teeth News: दांतों की सफाई करने के लिए आपको बहुत तेज ब्रश करने की जरूरत नहीं होती है l

Teeth News: दांतों की सफाई हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से नहीं किया गया तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। दांतों की सफाई के दौरान अक्सर की जाने वाली गलतियों से इनेमल खराब हो सकता है, जिससे दांत कमजोर हो जाते हैं।

ब्रश करने का सही तरीका

सुबह ब्रश करने से रातभर जमा हुए बैक्टीरिया दूर होते हैं और सांसों की बदबू से राहत मिलती है। हालांकि, बहुत ज़ोर से ब्रश करना इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है। ब्रश करने से दांतों पर सुरक्षात्मक परत बनती है, जो एसिड और बैक्टीरिया से बचाव करती है।

कॉफी पीने के बाद न करें तुरंत ब्रश

डेंटिस्ट्स के मुताबिक, कॉफी पीने के तुरंत बाद ब्रश करने से बचना चाहिए। कॉफी का एसिडिक नेचर इनेमल को कमजोर कर सकता है। अगर कॉफी पीना ज़रूरी हो, तो ब्रश करने से पहले कम से कम 30 मिनट इंतजार करें।

उल्टी के बाद भी ब्रश करने से बचें

उल्टी होने के तुरंत बाद ब्रश करना दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पेट से निकला एसिड दांतों पर जम जाता है और ब्रश करने से यह और फैल सकता है, जिससे दांत कमजोर हो सकते हैं।

एसिड का दांतों पर असर

दांत जल्दी कमजोर हो सकते हैं।

दर्द और संक्रमण हो सकता है।

दांत गिरने की आशंका बढ़ सकती है।

दांतों को सुरक्षित रखने के लिए ब्रशिंग का सही तरीका और समय अपनाना बेहद जरूरी है। किसी भी समस्या पर तुरंत डेंटिस्ट से सलाह लें।


Similar Posts