< Back
हेल्थ टिप्स
योग करने के बाद क्या खाना चाहिए? जानिए योग एक्सपर्ट से इसके बारे में
हेल्थ टिप्स

Yoga Tips: योग करने के बाद क्या खाना चाहिए? जानिए योग एक्सपर्ट से इसके बारे में

Deepika Pal
|
19 Jun 2025 8:42 PM IST

योग की शुरुआत करने से पहले खानपान को लेकर सोच में रहते हैं कि क्या खाएं और क्या नहीं। योग करने के बाद आपका शरीर काफी एक्टिव हो जाता है।

International Yoga Day: दुनिया में हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन योग के महत्व को बताने का काम करता हैं। योग को स्वास्थ्य का आधार बताया जाता हैं जिसे जीवन में शामिल किया जाता हैं। कई लोग योग की शुरुआत करने से पहले खानपान को लेकर सोच में रहते हैं कि क्या खाएं और क्या नहीं। योग करने के बाद आपका शरीर काफी एक्टिव हो जाता है।

जानिए क्या कहते हैं योग एक्सपर्ट

आपको बताते चलें कि यहां पर योग से जुड़ी जानकारी के लिए जयपुर के योग एक्सपर्ट अतुल व्यास ने जानकारी दी।योग करने के बाद शरीर को चार गैसों की जरूरत होती है, जिसमें हैं ऑक्सीजन, कार्बन, हाईड्रोजन और नाइट्रोजन. इसमें ऑक्सीजन युक्त जो खाने हैं वो हैं साग-सब्जी को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही घी, चावल , गेहूं, आलू, केला आदि. हाइड्रोजन के लिए कच्ची साग-सब्जी, पानी और दूध का सेवन बहुत जरूरी है। नाइट्रोजन के लिए प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं, जैसे दूध, दही, पनीर , मूंगफली और दाल. इसके अलावा आप योग करने के बाद रसदार फल का भी सेवन कर सकते हैं।

जानिए क्या नहीं खाना चाहिए

आपको योग करने के बाद कई चीजों को खाने से बचना चाहिए। यहां पर योग करने के तेल और मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए।इसके अलावा मीठा और प्रोसेस्ड फूड से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि इनमें शुगर ज्यादा और पोषण कम होता है, जो योग के असर को कम कर सकते हैं। वहीं पर योग करने के बाद चाय या कॉफी जैसी चीजों के खाने से बचना चाहिए।आपको हमेशा योग करने के 2 घंटे पहले नाश्ता करना चाहिए. कुछ लोग बिना एक्सपर्ट के ही योग करना शुरू कर देते हैं और गलत पोस्चर बनाते हैं।

Similar Posts