< Back
हेल्थ टिप्स
आयुर्वेद में रोजाना सलाद खाने से बताये गए हैं फायदे, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
हेल्थ टिप्स

Salad Benefit: आयुर्वेद में रोजाना सलाद खाने से बताये गए हैं फायदे, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Swadesh Editor
|
6 Dec 2024 9:11 PM IST

Salad Benefit: रोजाना खाने में सलाद खाने से आपको काफी फायदे मिलते हैं।

Salad Benefit: खाने में सलाद खाना एक अच्छी आदत होती है। सलाद को अपने डाइट में शामिल करना काफी अच्छा होता है। आयुर्वेद में भी इसके काफी फायदे बताये गए हैं। आज कल हम यही देखते है कि हर कोई अपनी सेहत को लेकर काफी ज्यादा सीरीयस है। लोग अपना वेट बैलेंस रखने के लिए अपने खाने में सलाद जरूर लेते हैं। क्यूंकि इसमें हरी-पत्तेदार सब्जियां फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में मिलते हैं। जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती हैं। सलाद का रेगुलर सेवन करने से बहुत सी बीमारियां भी दूर रहती है। लेकिन क्या सच में खाने के साथ सलाद खाना चाहिए या नहीं जानिए आयुर्वेद क्या कहता है।

क्या कहता है आयुर्वेद

कुछ रिपोर्ट्स इस बात का दावा करती है कि खाने के साथ सलाद खाना फायदेमंद होती है। लेकिन अगर आप इसका सही तरीके से सेवन नहीं करेंगे तो आपको फायदे की जगह इसका नुकसान हो सकता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि सलाद को अपनी डाइट में वही लोग शामिल करते है जो वजन कम करना चाहते हैं। लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक अगर सलाद खाने के सही तरीके से बात करें तो उसके ऐसा कहा गया है कि कच्चा खाना और पक्का खाना एक साथ नहीं खाना चाहिए। क्यूंकि शरीर में दोनों को पचाने की क्रिया अलग होती है।

ऐसे में अगर आप खाने के साथ सलाद खाते है तो इसके आपके पाचन क्रिया पर गलत असर पड़ता है। इसलिए आयुर्वेद में सलाह यही दी जाती है कि खाने और सलाद को अलग-अलग समय पर खाना चाहिए ताकि आपके शरीर का पाचन भी सही रहे और आपकी सेहत को सलाद में कटी हुई सब्जियों से फायदा भी मिले।

Similar Posts