< Back
हेल्थ/लाइफ स्टाइल
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है यह फल, जाने कितनी मात्रा में करना चाहिए सेवन
हेल्थ/लाइफ स्टाइल

Jamun Fruits Benefits: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है यह फल, जाने कितनी मात्रा में करना चाहिए सेवन

Deepika Pal
|
10 Jun 2025 8:54 PM IST

गर्मी के मौसम में जून महीने में जामुन की भरमार देखने के लिए मिलती है यह फल शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

Jamun benefits: गर्मियों का मौसम चल रहा है जहां पर कई जगहों पर अभी तेज तापमान गर्मी का बढ़ा हुआ है। इस बढ़ते हुए तापमान के साथ सेहत का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है लेकिन थोड़ी सी लापरवाही भी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। गर्मी के मौसम में जून महीने में जामुन की भरमार देखने के लिए मिलती है यह फल शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। लेकिन आपको कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए चलिए जानते हैं इस खबर में...

जानिए कौन से मिलते हैं पोषक तत्व

आपको बताते चलें कि, जामुन में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। बताया जाता हैं कि, इस जामुन फल में विटामिन सी, बी12, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यह मिनरल और फाइबर का अच्छा सोर्स होता है. इसलिए इसे नियमित रूप से डाइट में शामिल होता हैं।

कितनी मात्रा में करें जामुन का सेवन

आपको बताते चलें कि, जामुन का सेवन करने वाले एक दिन में 200 ग्राम जामुन खा सकते हैं. लेकिन अपनी शरीर की जरूरत के मुताबिक ही इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

जामुन का सेवन करने के फायदे

आपको बताते चलें कि, जामुन का सेवन करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं जो इस प्रकार हैं...

1- अगर आप जामुन का सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है इसके साथ ही जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

2- मोटापा से परेशान लोग जामुन का सेवन कर सकते हैं। यहां पर कैलोरी कम पाई जाती है. इसलिए इससे वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। फाइबर ज्यादा होता है. इसलिए इसे खाने के बाद पेट भरा महसूस होता है। यह ओवरइटिंग को कम करता हैं।

3- जामुन में एंथोसायनिन नाम का एक कंपोनेंट होता है, जो हमारे सेल्स को लिए बहुत अच्छा होता है. इससे खून बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यह फल शरीर में आयरन की पूर्ति करता हैं।

4- जामुन रसभरा फल है जिसे खाना हर कोई पसंद करते हैं।

Similar Posts