< Back
हेल्थ/लाइफ स्टाइल
सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये तीन सुपर न्यूट्रिएंट्स
हेल्थ/लाइफ स्टाइल

Health News: सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये तीन सुपर न्यूट्रिएंट्स

Swadesh Editor
|
10 July 2025 9:17 PM IST

Health News: हर उम्र में सेहतमंद रहने के लिए आपको तीन न्यूट्रिएंट्स से भरे डाइट जरूर लेने चाहिए।

Health News: हमेशा स्वास्थ्य रहने के लिए सिर्फ पेट भर के खाना खाने की जरूरत नहीं होती है। बल्कि सही से पोषण लेना भी बहुत जरूरी है। हमारे शरीर को हर दिन कुछ खास न्यूट्रिएंट्स की ज़रूरत होती है। जो पोषण की कमी को पूरा करती है। कई बार ऐसा होता है कि लोग ये सोचने लगते है कि पोषण की जरूरत सिर्फ बच्चों या बुजुर्गों को होती है लेकिन ऐसा नहीं होता पोषण हर उम्र के लोगों को लेने की जरूरत होती है। अगर इसे नियमित रूप से न लें तो इससे शरीर कमजोर हो जाता है। जिससे काफी ज्यादा दिक्क्त होती है।

शरीर को हमेशा तीन तरह के न्यूट्रिएंट्स जरूर लेना चाहिए। इसे आप अपने डाइट में जरूर शामिल करें।

कैल्शियम को जरूर लें

कैल्शियम सिर्फ बच्चों की हड्डियों के विकास या बुजुर्गों की हड्डियों की मजबूती के लिए ही नहीं बल्कि हर इंसान के लिए ज़रूरी है। इससे हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को ताकत मिलती है। डॉक्टरों की मानें तो यह हार्टबीट और मांसपेशियों की क्रियाशीलता को भी बनाए रखने में मदद करता है। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और दांत कमजोर हो सकते हैं। इसके लिए आप दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, तिल, बादाम और फोर्टिफाइड अनाज खाएं।

विटामिन D

अगर हड्डियों में दर्द हो रहा है जबकि आप कैल्शियम ले रहे हैं तो इसका कारण विटामिन D की कमी हो सकती है। यह कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखता है। आजकल लोग धूप से दूर रहते हैं, जिससे इसकी कमी आम हो गई है। इसके लक्षण यह है कि शरीर में थकावट, हड्डियों में कमजोरी, बार-बार बीमार पड़ना जैसे लक्षण होते हैं। इसके लिए आप सुबह की धूप, अंडे की ज़र्दी, मछली, मशरूम और फोर्टिफाइड दूध का सेवन करें।

आयरन

आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए ज़रूरी है जो ऑक्सीजन को पूरे शरीर में पहुंचाता है। खासकर महिलाओं और बच्चों में इसकी कमी तेजी से देखने को मिलती है। आयरन की कमी से शरीर कमजोर हो जाता है। चक्कर आते हैं और चेहरा पीला पड़ने लगता है। इसके स्त्रोत की बात करें तो चुकंदर, हरी सब्जियां, अनार, मूंगफली, गुड़, दालें और रेड मीट का सेवन करें।

Similar Posts