< Back
हेल्थ/लाइफ स्टाइल
लो शुगर और हाईप्रोटीन आइसक्रीम की मांग में भारी बढ़ोतरी
हेल्थ/लाइफ स्टाइल

Health News: लो शुगर और हाईप्रोटीन आइसक्रीम की मांग में भारी बढ़ोतरी

Swadesh Editor
|
30 March 2025 6:57 PM IST

Health News: गर्मियों के शुरु होने के साथ ही देश में आइसक्रीम की मांग बढ़ने लगी है।

दीपक उपाध्याय/ नई दिल्ली। गर्मियों के शुरु होने के साथ ही देश में आइसक्रीम की मांग बढ़ने लगी है। इस बार आइसक्रीम कंपनियां लो शुगर और हाई प्रोटीन आइसक्रीम पर विशेष ज़ोर दे रही हैं। आइसक्रीम इंडस्ट्री ने 27 मार्च को आइसक्रीम डे के तौर पर मानना शुरु कर दिया है। देश में आइसक्रीम बाज़ार के बारे में उत्तर प्रदेश में आइसक्रीम के बड़े ब्रांड ग्लोरी आइसक्रीम के प्रमुख चेतन भल्ला ने स्वदेश से बातचीत में बताया कि नई जनरेशन की मांग काफी बढ़ रही है। विगन और हाईप्रोटीन और नो शुगर आईसक्रीम काफी मशहूर हो रही है। इस तरह की आईसक्रीम लगातार कंपनियां बाज़ार में उतार रही है। इसके साथ साथ आईसक्रीम कंपनियां ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स के जरिए लोगों तक आसानी से पहुंचने लगी है। कंपनियां इसका इस्तेमाल कर आगे बढ़ रही है। हमारी ग्रोथ बहुत तेजी से हो रही है।

उन्होंने बताया कि इस सेक्टर में अनआर्गनाइजड के साथ बड़ी कंपनियां साथ साथ काम कर रही है। आईसक्रीम में स्थानीय लोग भी काफी बड़ी संख्या में काम कर रहे हैं। छोटे स्तर पर आइसक्रीम बनाने वाले स्थानीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए अपनी आइसक्रीम में बदलाव कर सकती हैं।

जिस तरह से इंडस्ट्री आगे बढ़ रही है। उसी तरह हम भी अगले तीन चार सालों में उत्तर प्रदेश के साथ साथ तीन चार राज्यों में अपनी पहुंच बनाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में हम पिछले 40 सालों से काम कर रहे हैं। आने वाले सालों में हम इसको और आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल हमारी एक फैक्टरी ही काम रही है, लेकिन हमारा दूसरा प्लांट जल्द ही चालू होने वाला है, जोकि ग्लोरी आइसक्रीम की उत्पादन क्षमता को काफी बढ़ा देगा, साथ ही साथ हम सीधा ग्रामीण इलाकों से दूध खरीदकर उससे आइसक्रीम बनाने पर भी काम कर रहे हैं। नए प्लांट के आने के बाद हम अन्य राज्यों में भी आईसक्राम सप्लाई कर सकेंगे।

Similar Posts