< Back
गुना
प्रशासन ने दिखाया कड़ा रुख

प्रशासन ने दिखाया कड़ा रुख

गुना

MP News: 600 कर्मियों और 60 बुलडोजरों से 900 बीघा वनभूमि मुक्त, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

Rashmi Dubey
|
16 Jan 2025 7:04 PM IST

प्रशासन ने दिखाया कड़ा रुख: गुना। गुना जिले के चांचौड़ा-बीनागंज वन परिक्षेत्र में प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में वन, राजस्व और पुलिस विभाग के करीब 600 कर्मियों की टीम शामिल थी। 60 बुलडोजरों का उपयोग कर खेड़ी कमलपुर और देदला क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान 900 बीघा वनभूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

सुरक्षा प्रबंधों के साथ चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

वनभूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिनमें वज्र वाहन, एंबुलेंस, अग्निशमन उपकरण और अश्रु गैस की व्यवस्था शामिल थी। कार्रवाई को सफल बनाने के लिए गुना, राघौगढ़, राजगढ़, ब्यावरा, सुठालिया और राजस्थान के मनोहर थाना से अतिरिक्त बुलडोजरों की व्यवस्था की गई।

यह कदम अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन की सख्ती और वन क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Similar Posts