< Back
Top Story
बिलासपुर के आरोपी आरक्षक की डेढ़ करोड़ की संपत्ति की फ्रीज
Top Story

GRP कॉन्‍स्‍टेबल गांजा तस्‍करी केस: बिलासपुर के आरोपी आरक्षक की डेढ़ करोड़ की संपत्ति की फ्रीज

Deeksha Mehra
|
19 Feb 2025 12:18 PM IST

GRP Constable Ganja Smuggling Case : छत्तीसगढ़। बिलासपुर में गांजा तस्करी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले के आरोपी जीआरपी कांस्टेबल और उसके परिजनों की करीब डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई सफेमा कोर्ट (SAFEMA) मुंबई के आदेश पर की गई है। बताया जा रहा है कि, आरोपी कांस्टेबल और उसके परिजन लंबे समय से गांजा तस्करी में संलिप्त थे और इससे अर्जित धन से उन्होंने कई संपत्तियां और लग्‍जरी वाहन खरीदे थे।

जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा की जा रही जांच में पता चला है कि, आरोपी कांस्टेबल लक्ष्मण गाईन ने गांजा तस्करी से कमाए धन को अपने साले के बैंक खाते में जमा करवाया था। इस राशि का उपयोग कर उसने कई संपत्तियां और लक्जरी वाहन खरीदे। पुलिस को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन में इसकी जानकारी मिली है। पुलिस ने इस जानकारी को सफेमा कोर्ट में रिपोर्ट पेश की। कोर्ट के आदेश पर इन संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया।

गांजा तस्‍करी मामले में जब्‍त की गई संपत्तियां

  • लक्ष्मण गाईन और कृष्णा गाईन: सिरगिट्टी वार्ड क्रमांक 07 में 1600 वर्गफुट पर बना मकान, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए है।
  • संतोष राठौड़: फरसवानी, करतला (कोरबा) में 5232 वर्गफुट जमीन, जिसका बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपए है।
  • मन्नू प्रजापति: नगपुरा बोदरी (बिलासपुर) में 1250 वर्गफुट जमीन, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है।
  • कुसुम प्रजापति: सिरगिट्टी वार्ड क्रमांक 7 में 1428 वर्गफुट जमीन पर बना मकान, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए है।
  • मन्नू प्रजापति: सिरगिट्टी वार्ड क्रमांक 7 में 1000 वर्गफुट जमीन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है।

कई लग्‍जरी वाहन भी खरीदे

  • बाइक: आरोपी लक्ष्मण गाईन ने इसे अपने साले के नाम पर खरीदा था। कीमत करीब 2.80 लाख रुपए।
  • टाटा सफारी: लक्ष्मण गाईन ने इसे अपने साले के नाम पर खरीदा था। कीमत करीब 20 लाख रुपए।
  • हुंडई वेन्यू: लक्ष्मण गाईन ने इसे अपने उपयोग के लिए खरीदा था। कीमत करीब 5 लाख रुपए।
Similar Posts