< Back
दक्षिण भारत
यूपी के रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोगों की बेंगलुरु में मौत, पुलिस सुलझा रही गुत्थी
दक्षिण भारत

कर्नाटक: यूपी के रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोगों की बेंगलुरु में मौत, पुलिस सुलझा रही गुत्थी

Deeksha Mehra
|
6 Jan 2025 12:04 PM IST

कर्नाटक। बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन की सीमा में RMV द्वितीय स्टेज के एक किराए के घर में एक परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए। मृतकों में 5 और 2 साल के बच्चे शामिल हैं। सभी इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। बेंगलुरु सिटी के डीसीपी शेखर एच टेक्कनवर ने इसकी पुष्टि की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अनूप कुमार (38), उनकी पत्नी राखी (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, अनूप एक सॉफ्टवेयर सलाहकार के रूप में काम करते थे। पर मौजूद पुलिस अधिकारी मौतों के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Similar Posts