< Back
Lead Story
Gopal Vyas Passed Away

Gopal Vyas Passed Away

Lead Story

Gopal Vyas Passed Away: पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का निधन, सीएम साय ने जताया दुःख

Deeksha Mehra
|
7 Nov 2024 11:41 AM IST

Former Rajya Sabha MP Gopal Vyas Passed Away : रायपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का गुरूवार 7 नवंबर को निधन हो गया है। उन्होंने 93 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को विधायक कॉलोनी रायपुर के उनके निवास पर रखा गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर दुःख जताया है।

संघ और भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य

सीएम विष्णुदेव साय ने पोस्ट साझा करते हुए कहा कि, हम सबके वरिष्ठ और पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। सीएम साय ने आगे कहा कि, वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य रहे, साथ ही लोकतंत्र सेनानी के रूप में वे 1975-1977 तक मीसाबंदी भी रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

सीएम ने कहा कि, वृहद भाजपा परिवार के भी प्रेरणापूंज ‘शीरू भैया’ का निधन वास्तव में त्याग, तपस्या, कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा ही है। स्व. व्यास जी की सरलता हम राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए भी पाथेय है। व्यास जी का अंतिम संस्कार के रूप में ‘देहदान’ का निर्णय वैसा ही है जैसे ऋषि दधीचि ने अपना अस्थि तक दान कर दिया था। विनम्र श्रद्धांजलि। सादर प्रणाम। 🙏

बता दें कि, पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल आरएसएस के वरिष्ठ सदस्य थे और 1975 से 1977 तक आपातकाल के दौरान रायपुर की जेल में भी बंद थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी।

Similar Posts