< Back
Lead Story
नहीं रहे भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, जानिए उनकी राजनीतिक यात्रा...
Lead Story

डॉ. मनमोहन सिंह का निधन: नहीं रहे भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, जानिए उनकी राजनीतिक यात्रा...

Swadesh Editor
|
26 Dec 2024 9:23 PM IST

Manmohan Singh Death: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 साल में निधन हो गया है l

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्र के दिग्गज नेता, डॉ. मनमोहन सिंह, अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 26 दिसंबर 2024 की रात को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम साँस ली। उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब पौने दस बजे उनका निधन हो गया। डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए एक प्रेरणा है। वे न केवल एक कुशल प्रधानमंत्री थे, बल्कि एक समर्पित और विचारशील नेता भी थे, जिन्होंने देश की दिशा को बदलने में अहम भूमिका निभाई।

कौन थे मनमोहन सिंह

डॉक्टर मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में गाह में जो वर्तमान में पाकिस्तान में है में हुआ था l ये एक महान अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे l साल 2004 से 2014 तक के भारत के प्रधानमंत्री पद पर भी कार्यरत थे l मनमोहन सिंह एक सिख, किसी कार्यालय पर कब्जा करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के सबसे पहले व्यक्ति थे l इनकी शिक्षा की अगर बात करें तो इन्होने पंजाब विश्व विद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैंब्रिज विश्व विद्यालय से भी शिक्षा प्राप्त की है l ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इन्हें अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि भी दी गई है l

साल 1970 में इन्हें भारत सरकार के साथ कई आर्थिक सलाहकार पदों पर नियुक्ति किया गया था l ये कई बार प्रधानमंत्री के लिए सलाहकार बने हैं l मनमोहन सिंह ने भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक और गवर्नर के तौर पर भी काम किया है l उन्हें 1991 में देश का वित्त मंत्री बनाया गया था l इस समय देश की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी l लेकिन मनमोहन सिंह की नीतियों और समझदारी ने देश की आर्थिक स्थिति को बदल कर रख दिया था l

राजनीति में अगर इनके करियर की बात की जाये तो कॉंग्रेस की टिकट पर साल 1991 में उन्होंने राज्यसभा का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी l साल 1996 तक ये देश के वित्त मंत्री रहे l साल 1999 में इन्होने लोकसभा से चुनाव लड़ा लेकिन उस चुनाव में इन्हें हार का सामना करना पड़ा था l

कैसे बने देश के प्रधानमंत्री

साल 2004 के संसदीय चुनाव में काँग्रेस पार्टी को जीत मिली थी ll लेकिन उस समय सोनिया गांधी ने काफी आलोचनाओं की वजह से प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने से इंकार कर दिया था l जिसके बाद सोनिया गांधी की सिफारिश पर डॉ मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री पद स्वीकार किया था l उसके बाद देश में मनमोहन सिंह की सरकार बनी और उन्होंने पदभार ग्रहण किया l

मनमोहन सिंह का शैक्षणिक और राजनीतिक सफर

  • 1957–1965: चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में शिक्षक के रूप में करियर की शुरुआत।
  • 1969–1971: दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दीं।
  • 1976: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मानद प्रोफेसर नियुक्त हुए।
  • 1982–1985: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में कार्य किया।
  • 1985–1987: योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया।
  • 1990–1991: भारत के प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे।
  • 1991: नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री बने और पहली बार असम से राज्यसभा के सदस्य बने।
  • 1996: दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में मानद प्रोफेसर के रूप में लौटे।
  • 1999: दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा।
  • 2001: तीसरी बार राज्यसभा के सदस्य बने और सदन में कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता बने।
  • 2004–2014: दो कार्यकाल के लिए भारत के प्रधानमंत्री रहे।
  • 2019–2024: राजस्थान से छठी बार राज्यसभा सदस्य के रूप में सेवा दी।
Similar Posts