< Back
नई दिल्ली
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजकीय सम्मान के साथ दी आखिरी विदाई
नई दिल्ली

Manmohan Singh Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजकीय सम्मान के साथ दी आखिरी विदाई

Deeksha Mehra
|
28 Dec 2024 12:58 PM IST

Manmohan Singh Funeral : नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर हुई है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज मौजूद थे। बताया जा रहा कि मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी है।

इससे पहले कांग्रेस कार्यालय से निगम बोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई थी। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल उनका स्मारक बनाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार ने सहमति दी है। इसके लिए एक ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया है। बता दें कि गुरुवार 26 दिसंबर की रात को मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हुआ था। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस दफ्तर से निकली थी अंतिम यात्रा

डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार सिख परंपरा के अनुसार किया गया।अंतिम संस्कार से पहले उन्हें तोपों की सलामी दी गई। राहुल गांधी ने पूर्व पीएम की पार्थिव देह को कंधा दिया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस दफ्तर से अकबर रोड से इंडिया गेट, इंडिया गेट से तिलक मार्ग, तिलक मार्ग होते निकाली गई थी।अंतिम यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के साथ आर्मी सेरेमोनियल ट्रक पर मौजूद थे। आर्मी ट्रक के दोनों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।


Similar Posts