< Back
फूटबाल
देश का प्रतिनिधित्व करने से बेहतर कोई भावना नहीं : गुरप्रीत सिंह संधू
फूटबाल

देश का प्रतिनिधित्व करने से बेहतर कोई भावना नहीं : गुरप्रीत सिंह संधू

Swadesh Digital
|
15 Aug 2020 1:38 PM IST

नई दिल्ली। भारत में आज स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारतीय फुटबॉल टीम के शुरुआती गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि उनके देश का प्रतिनिधित्व करने से बेहतर कोई भावना नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, देश के लिए खेलने जैसा कोई एहसास नहीं है। आप अपने राष्ट्र के लिए जितने खेल सकते हैं। उतना खेलिए और हो सकें तो भारत का नाम भी रोशन कीजिये। वैसे आज का दिन हम सब भारतवासियों के लिए महत्वपूर्ण दिन है।

उन्होंने यह भी चर्चा की कि भारतीय फुटबॉल किसी भी अन्य टीम की तरह ही सम्मान की हकदार है, क्योंकि संगठन में मेहनती खिलाड़ी होते हैं, जो परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

Similar Posts