< Back
Lead Story
पश्चिम विहार इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने चलाई 8-9 राउंड गोलियां
Lead Story

Delhi Firing Incident: पश्चिम विहार इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने चलाई 8-9 राउंड गोलियां

Deeksha Mehra
|
6 Nov 2024 5:21 PM IST

Delhi Firing Incident : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों की हिम्मत बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। ये फायरिंग दोपहर लगभग 2:35 बजे हुई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, राज मंदिर नामक एक आउटलेट पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक फायरिंग की वजह का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, बदमाशों ने जिस दुकान पर हमला किया है उसके करोबारी को कुछ दिन पहले ही धमकी मिली थी। जिसकी शिकायत कारोबारी ने पश्चिम विहार वेस्ट थाना में कराई थी, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के अगले ही दिन फायरिंग की घटना हो गई। फिलहाल इसकी जांच जारी है।

गौरतलब है कि, दिल्ली में फायरिंग की यह पहली घटना नहीं है। इससे तीन दिन पहले ही नांगलोई में भी ऐसी ही घटना हुई थी। दिल्ली में लगातार हो रही इनघटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं ये भी आशंका जताई जा रही है कि नांगलोई और मीरा बाग (पश्चिम विहार इलाके ) में हुई वारदातों के पीछे एक ही गिरोह शामिल हो सकता है।

Similar Posts