< Back
मध्यप्रदेश
ग्वालियर में गोबर करने पर जुर्माना

ग्वालियर में गोबर करने पर जुर्माना

मध्यप्रदेश

MP NEWS: ग्वालियर में गोबर करने पर जुर्माना, नगर निगम ने भैंस को किया जब्त और मालिक से वसूले पैसे

Deeksha Mehra
|
29 Nov 2024 12:17 PM IST

Fine Imposed for Defecating in Gwalior : ग्वालियर। मध्य प्रदेश से अनोखा मामला सामने आया है। यहां नगर निगम ने भैंस द्वारा सड़क पर गोबर करने पर उसके मालिक पर जुर्माना लगाया है। इतना ही नहीं निगम ने भैंस को भी जब्त कर लिया है। यह पूरा मामला ग्वालियर का है।

नगर निगम का सफाई अभियान

दरअसल, सिरौल रोड के पास वाले इलाके में सड़क का काम चल रहा है। इसी बीच यहां से एक भैंस निकली और उसने सड़क ही पर गोबर कर दिया। इसके बाद नगर निगम ने मालिक पर फाइन लगा दिया और भैंस को जब्त कर लिया। भैंस को छुड़ाने के लिए नगर निगम की टीम ने भैंस मालिक नन्दकिशोर से 9000 रुपये का जुर्माना वसूला। नगर निगम ने बताया कि, भैंसों के गोबर सहित अन्य गंदगी सड़क पर फैली थी जिससे लोग परेशान हो रहे थे। वार्ड क्रमांक 14 में सार्वजनिक सड़क पर ही भैंस का तबेला लगा हुआ था।

गंदगी फैलाने वाले लोगों से 30 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला

बता दें कि निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर में स्वच्छता अभियान चला रहा है। गुरुवार को शहर में गंदगी करने वाले, अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वालों और पान गुटके की पीक को थूकने वालों पर भी जुर्माने की कार्रवाई की गई। गंदगी फैलाने वाले लोगों से यह करीब 32000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि, दुकानदारों और ठेले वालों को गंदगी फैलाने पर 1400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म कुमार पनानी के निर्देशन में अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वाले और गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से 11800 रपये का जुर्माना वसूला गया है।



Similar Posts