< Back
मध्यप्रदेश
Jabalpur Farmers Protest

Jabalpur Farmers Protest

मध्यप्रदेश

Jabalpur Farmers Protest: जबलपुर में पराली के मुद्दे को लेकर किसानों का प्रदर्शन, ट्रेक्टर-ट्राली लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

Deeksha Mehra
|
27 Nov 2024 1:02 PM IST

Jabalpur Farmers Protest : मध्य प्रदेश। जबलपुर में पराली जलाने के मामले को लेकर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान ट्रेक्टर-ट्राली लेकर कई किसान जबलपुर के कलेक्ट्रेट (Jabalpur Collectorate) पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में बुधवार 27 नवंबर को बड़ी संख्या में किसानों ने एकत्रित होकर जबलपुर कलेक्ट्रेड पहुंचकर प्रदर्शन किया है। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया है कि जो किसान अपने खेत में पराली जलाएंगे उनके खिलाफ प्रशासन को मुकदमे दर्ज करने होंगे।

जबलपुर कलेक्टर ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि, पराली जलाने को लेकर कई किसानों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। किसान इसी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

देशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी

प्रदर्शन के लिए किसान ट्रैक्टर-ट्राली में पराली भर के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे और गेट के सामने ही पराली का ढेर लगाकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया है। भारतीय किसान संघ के पुखराज सिंह चंदेल और राघवेंद्र कुमार ने बताया कि पराली जलाने से जितना प्रदूषण नहीं होता, उतना औद्योगिक इकाइयों से हो रहा हैं लेकिन सारा ठीकरा किसानों के सर पर ही फोड़ा जा रहा हैं। सुनवाई नहीं होने पर किसानों ने देशव्यापी आंदोलन करने की भी चेतावनी दी हैं।

कलेक्ट्रेट में किसानों की बैठक

प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि, कलेक्ट्रेट कार्यालय में किसानों से बात करने के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा बैठक बुलाई गई, जिसमें अधिकारियों और किसानों के बीच पराली जलाने समेत किसानों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई है। बता दें कि, भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्रा ने मंगलवार को इस मामले को लेकर किसानों के साथ रणनीति तैयार की थी।


Similar Posts