< Back
Lead Story
Sharda Sinha Passed Away

Sharda Sinha Passed Away

Lead Story

Sharda Sinha Passed Away: दिल्ली एम्स में मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन, कल से थी वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Deeksha Mehra
|
5 Nov 2024 10:21 PM IST

Singer Sharda Sinha Passes Away : दिल्ली। बिहार की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार 5 नवंबर को दिल्ली की एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जानकारी के अनुसार उनकी हालत पिछले कुछ दिनों से गंभीर बनी हुई थी। बीते दिन सोमवार 4 नवम्बर की शाम उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। शारदा सिन्हा का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शारदा सिन्हा मल्टीपल मायलोमा (बल्ड कैंसर) से जूझ रही थीं।

पीएम मोदी ने की थी बेटे अंशुमान सिन्हा से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा की चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनके बेटे अंशुमान सिन्हा को फोन किया और उनके इलाज के लिए हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया। अंशुमान सिन्हा ने पुष्टि की कि वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

बीमारी के चलते शारदा सिन्हा को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। उनके बेटे ने वीडियो मेसेज जारी कर बताया था कि, उनकी हालत गंभीर है। छठ पर्व पर शारदा सिन्हा के गीत घर - घर में बजाए जाते हैं। वे अपने गीतों से लिए काफी मशहूर भी हैं।

गौरतलब है कि, शारदा सिन्हा को बिहार की लोकगायिका हैं। उन्होंने भोजपुरी, मैथली और मगही में कई गीत गाए हैं। शारदा सिन्हा को बिहार की कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। बिहार में उनके द्वारा गाए गए गीत काफी पसंद किए जाते हैं। संगीत और संस्कृति में योगदान के लिए शारदा सिन्हा को 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।


Similar Posts