< Back
मध्यप्रदेश
EOW Raids on Seoni CMO Residence in Chhindwara

EOW Raids on Seoni CMO Residence in Chhindwara 

मध्यप्रदेश

Chhindwara EOW Raid: सिवनी CMO को EOW ने किया गिरफ्तार, सुबह से टीम कर रही थी छानबीन; आय से अधिक संपत्ति का मामला

Deeksha Mehra
|
30 Jan 2025 12:27 PM IST

Seoni CMO Disha Deharia arrested by EOW : मध्य प्रदेश। सिवनी CMO दिशा डेहरिया को गुरूवार को EOW की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। छिंदवाड़ा जिले में सिवनी CMO के घर पर गुरूवार 30 जनवरी को EOW की टीम ने छापेमारी की थी। यह छापेमारी की कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा गई थी। बता दें कि, वर्तमान में दिशा डेहरिया सिवनी नगर पालिका में सीएमओ के पद पर है। इसके अतिरिक्त उनके पास बालाघाट नगरपालिका का भी प्रभार है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सिवनी CMO दिशा डेहरिया (Seoni CMO Disha Deharia) के नागपुर रोड स्थित आवास पर गुरूवार सुबह पांच बजे EOW की टीम ने दबिश दी है। रेड में जबलपुर डीएसपी की टीम शामिल है। बताया जा रहा है कि, टीम द्वारा दस्तावेज खंगाले और इसके बाद दिशा डेहरिया को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि, दिशा डेहरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ती की शिकायतें ईओडब्ल्यू को मिली है। इसके बाद जांच शुरू की गई है।

ईओडब्ल्यू डीएसपी धामी सिंह (EOW DSP Dhami Singh) ने बताया कि अभी जांच जारी है। दोपहर तक पूरी जानकारी सामने आएगी। सिवनी में पदस्थ सीएमओ पूर्व में चांद और हर्रई नगर परिषद में सीएमओ के पद पर रह चुकी है। वह भ्र्ष्टाचार को लेकर काफी सुर्खियों में रही है। अधिकारियों की सांठगांठ से बाबू का पद रहते हुए सीएमओ का पद हासिल किया था। इसको लेकर भी दर्जनों शिकायतें ईओडब्ल्यू में की गई। जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने यह कार्रवाई शुरू की है।


Similar Posts