< Back
मनोरंजन
अनुष्का शर्मा नहीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस थी विराट कोहली का पहला प्यार, जानकर आप रह जाएंगे दंग
मनोरंजन

Virat Kohli: अनुष्का शर्मा नहीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस थी विराट कोहली का पहला प्यार, जानकर आप रह जाएंगे दंग

Deepika Pal
|
21 Jun 2025 8:54 PM IST

कम लोग ही जानते होंगे कि अनुष्का शर्मा से पहले विराट कोहली किसी अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ डेटिंग कर रहे थे लेकिन ऐसा क्या हुआ बात आगे नहीं बन पाई।

Virat Kohli GF: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली की चर्चा उनके खेल को लेकर होती है तो वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ उनकी परफेक्ट जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी साल 2017 में हुई थी जहां वे दो बच्चों के माता -पिता बन गए हैं।

कम लोग ही जानते होंगे कि अनुष्का शर्मा से पहले विराट कोहली किसी अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ डेटिंग कर रहे थे लेकिन ऐसा क्या हुआ बात आगे नहीं बन पाई चलिए जानते हैं...

ब्राजीलियन एक्ट्रेस कैसे बनी किंग कोहली का पहला प्यार

आपको बताते चलें कि, ब्राजीलियन एक्ट्रेस Izabelle Leite का नाम भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ जुड़ चुका है। इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की तीन फिल्मों में काम किया तो वही फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। बताया जाता है कि विराट कोहली और इजाबेल की मुलाकात एक ऐड शूट के लिए हुई थी उसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और उन्हें कई बार स्पॉट्स किया गया था।

लगभग 2 सालों तक दोनों साथ थे। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 2012 में ब्रेकअप के दो साल बाद एक्ट्रेस ने अपनी और विराट की रिलेशनशिप की बात स्वीकार की थी।

इन दिनों क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

आपको बताते चलें कि, इन दिनों एक्ट्रेस कतर के दोहा में पति और दो बच्चियों के साथ रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं तो वहीं पर 2020 में इजाबेल, विजय देवरकोंडा की फिल्म World Famous Lover में नजर आईं थीं।

Similar Posts