< Back
मनोरंजन
विक्रांत मैसी ने नहीं लिया कोई रिटायरमेंट, लोगों ने गलत निकाले पोस्ट के मायने

विक्रांत मैसी ने नहीं लिया कोई रिटायरमेंट

मनोरंजन

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने नहीं लिया कोई रिटायरमेंट, लोगों ने गलत निकाले पोस्ट के मायने

Gurjeet Kaur
|
3 Dec 2024 2:26 PM IST

Vikrant Massey : नई दिल्ली। बीते दिनों मशहूर एक्टर विक्रांत मैसी ने एक पोस्ट किया था। जिसके बाद मीडिया में खबर चली कि, दो फिल्मों के बाद विक्रांत मैसी रिटायरमेंट ले लेंगे। इस खबर में उनके फैंस के दिल तोड़ दिए लेकिन अब एक अच्छी खबर सामने आई है। अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने रिटायरमेंट और पोस्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। विक्रांत मैसी ने बताया कि, वे रिटायरमेंट नहीं ले रहे...लोगों ने उनकी पोस्ट के गलत मायने निकाले।

विक्रांत मैसी ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि, सबने उनके कहे को गलत तरीके से लिया है। मैं न ही रिटायर हो रहा हूँ और न ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह रहा हूँ। मैं सिर्फ ब्रेक लेना चाहता हूँ। कुछ फील साइन की है। इन्हें पहले पूरा किया जाएगा इसके बाद ब्रेक लिया जाएगा। ब्रेक के बाद किसी स्क्रिप्ट पर विचार करूंगा।

घर लौटने का समय आ गया :

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए विक्रांत मैसी ने लिखा था कि, "पिछले कुछ साल और उससे पहले का समय अद्भुत रहा है। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा समर्थन दिया, लेकिन जैसे ही मैं आगे बढ़ा तो मुझे यह एहसास हुआ कि एक पति, पिता, बेटे और एक अभिनेता के रूप में भी अब खुद को पुनः संरेखित करने और घर लौटने का समय आ गया है।"

2025 में इन दो आखिरी फिल्म में दिखेंगे विक्रांत :

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विक्रांत फिलहाल दो फिल्मों - 'यार जिगरी' और 'आंखों की गुस्ताखियां' पर काम कर रहे हैं। जिनके बारे में बात करते हुए एक्टर ने लिखा, "2025 में हम एक आखिरी बार मिलेंगे। पिछले 2 फिल्में और कई सालों की यादों के लिए एक बार फिर धन्यवाद।"

विक्रांत मैसी के इस पोस्टसे लोगों ने समझा कि, मैसी ने एक्टिंग से ही सन्यास ले लिया है लेकिन अब उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। यह खबर विक्रांत मैसी के फैंस के लिए काफी राहत भरी है।

Similar Posts