< Back
मनोरंजन
फिल्म पुष्पा 2: द रूल का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस ने कहा- फ्लॉवर नहीं फायर है
मनोरंजन

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस ने कहा- फ्लॉवर नहीं फायर है

स्वदेश डेस्क
|
7 April 2023 6:25 PM IST

मुंबई। अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी सुपर हिट फिल्म पुष्पा के सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल' का आज धमाकेदार टीजर वीडियो रिलीज हो गया है।एक्टर के जन्मदिन से एक दिन पहले मेकर्स ने फैंस को गिफ्ट दिया है। जिसे यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

पुष्पा: द रूल' का टीजर 'पुष्पा कहां है?' के टाइटल के साथ शुरू हुआ है। वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि पुष्पा जेल से भाग गया है। एक महीने तक उसका कुछ पता यही चल रहा है। पुलिस उसे जगह-जगह तलाश रही है लेकिन उसकी कोई खबर किसी को नहीं मिल रही है। ऐसे में पुलिस और उसके चाहने वालों को लगता है कि पुष्पा मर गया। इसी दौरान एक खबर आती है कि जंगल में शेर के साथ एक आदमी को देखा गया है, क्या यह पुष्पा है?

अगले साल होगी रिलीज -

टीजर में ग्राफिक के साथ डायलॉग भी बेहद शानदार है जैसे कि- अगर जंगल में कोई जानवर दो कदम पीछे ले तो समझो शेरफिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ फहद फासिल, रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे आया है। लेकिन जब शेर ही दो कदम पीछे ले तो समझो पुष्पा आया है।' फिल्म का टीजर रिलीज होते ही ये यूट्यूब पर ट्रेंड कर गया है। कुछ ही देर में 239 मिलियन व्यूज मिल गए है। इसका पहला भाग भी सुपरहिट रहा था, ऐसे में फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Similar Posts