< Back
मनोरंजन
पुरी रथ यात्रा में मची भगदड़, 40 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
मनोरंजन

Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी रथ यात्रा में मची भगदड़, 40 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

Tanisha Jain
|
28 Jun 2025 12:14 AM IST

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ से अफरा-तफरी, 40 से ज्यादा श्रद्धालु घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

Jagannath Rath Yatra 2025: ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान एक अफरातफरी की स्थिति बन गई। भीड़ ज्यादा होने से श्री नहर (राजा का महल) के पास भगदड़ मच गई, जिसमें 40 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। कई श्रद्धालु बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत पुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल किसी की जान जाने की खबर नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगदड़ उस वक्त हुई जब गजपति महाराज दिव्यसिंहदेव के महल के पास ‘पहाड़ी’ अनुष्ठान चल रहा था। इस दौरान भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया और अचानक अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे कई श्रद्धालु धक्का-मुक्की में गिर पड़े और घायल हो गए।


घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर है और इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि साल 2024 में भी रथ यात्रा के दौरान इसी तरह की भगदड़ हुई थी, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन भारी भीड़ फिर भी हादसे का कारण बन गई।

भीड़ और लोगों के घुटन महसूस करने के कारण रथ यात्रा को बीच में रोकना पड़ा। सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी इस बात की पुष्टि की। अब भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ शनिवार को आगे खींचे जाएंगे।

हालांकि हादसे के बावजूद शाम तक लाखों भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए जुटे रहे। प्रशासन ने अपील की है कि लोग संयम और धैर्य बनाए रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Similar Posts