< Back
मनोरंजन
अंतिम: द फाइनल ट्रुथ का गाना विघ्नहर्ता आउट, रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया
मनोरंजन

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ का गाना 'विघ्नहर्ता' आउट, रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया

स्वदेश डेस्क
|
9 Sept 2021 4:16 PM IST

मुंबई।सलमान खान और आयुष शर्मा की आगामी फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' का पहला गाना 'विघ्नहर्ता' गुरुवार को रिलीज हो गया है। गणपति उत्सव पर फिल्मायें गए इस गाने को अजय गोगावले ने अपनी आवाज दी है। इस गाने का म्यूजिक हितेश मोदक ने दिया है, जबकि लिरिक्स वैभव जोशी के हैं। ऊर्जा और भव्यता से भरपूर यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने में वरुण धवन सलमान और आयुष के साथ जमकर ठुकमे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण धवन , सलमान खान और आयुष शर्मा ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया अकॉउंट के जरिये फैंस के साथ साझा किया है। फैंस को यह गाना काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान एक सिख पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि आयुष शर्मा फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका में होंगे।इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजेरकर कर रहे हैं, जबकि सलमान खान की कम्पनी यानी सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही हैं।

Similar Posts