< Back
मनोरंजन
श्रद्धा कपूर का क्यूट डांस वायरल, रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी कर रहे थे रिकॉर्ड!
मनोरंजन

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर का क्यूट डांस वायरल, रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी कर रहे थे रिकॉर्ड!

Tanisha Jain
|
6 July 2025 8:06 PM IST

श्रद्धा कपूर का मस्ती भरा डांस वीडियो वायरल, फैंस बोले - वीडियो रिकॉर्ड कर रहे है राहुल मोदी!

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई है। इस बार वजह बना है उनका एक मस्ती भरा डांस वीडियो, जिसे खुद उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने रिकॉर्ड किया है। श्रद्धा ने ये वीडियो शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

वीडियो में दिखा श्रद्धा का क्यूट अंदाज

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

वीडियो में श्रद्धा कपूर 'दिल पे चलाई छुरियां' गाने पर डांस करती नजर आ रही है। उनके एक्सप्रेशन्स और मस्ती देख कोई भी हंसे बिना नहीं रह सकता। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “कौन माई का लाल मेरी भंकस रोक सकता है?” (मराठी में ‘भंकस’ का मतलब होता है पागलपंती)। उनके इस फनी अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे है।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने किया वीडियो शूट?


वीडियो में एक शख्स श्रद्धा की मस्ती रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर फैंस ने तुरंत पहचान लिया ये राहुल मोदी है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट्स में लिखा, “राहुल सर शूट कर रहे है।” इस वीडियो के सामने आने के बाद श्रद्धा और राहुल की रिलेशनशिप को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है।

पहले भी साथ देखे गए है श्रद्धा और राहुल


श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को 2024 में कई बार साथ स्पॉट किया गया है। हाल ही में एक फ्लाइट में दोनों की साथ बैठी एक तस्वीर वायरल हुई थी। इससे पहले फैंस ने श्रद्धा के फोन के वॉलपेपर में भी राहुल के साथ उनकी तस्वीर नोटिस की थी।

हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री और साथ में बिताए लम्हे इस बात की ओर इशारा करते है कि दोनों के बीच कुछ तो जरूर है।

Similar Posts