< Back
मनोरंजन
फार्महाउस पर खेती-बाड़ी कर रहे हैं सलमान खान
मनोरंजन

फार्महाउस पर खेती-बाड़ी कर रहे हैं सलमान खान

Swadesh Digital
|
20 July 2020 1:31 PM IST

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पिछले काफी दिनों से पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में समय बिता रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अकसर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब सलमान खान ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें ट्रैक्टर चलाते और खेत जोतते हुए देखा जा सकता है। इन दिनों सलमान खान को खेती करने का शौक चढ़ा है। पिछले कई दिनों से वह खेत पर काम करते हुए अपनी तस्वीरें साझा कर रहे थे। भारी बारिश के बीच सलमान का यह वीडियो शूट किया गया है। वीडियो साझा करते हुए सलमान ने लिखा है, 'फार्मिंग'।

इससे पहले सलमान खान ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्हें मिट्टी में सना देखा जा सकता है। फोटो में वह जमीन पर बैठे हुए नजर आए। उनके पूरे शरीर पर गीली मिट्टी लगी हुई थी। उन्होंने कैप्शन में किसानों की बात कही थी। सलमान खान ने लिखा था, ''सभी किसानों का सम्मान करें।''

सलमान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि अब यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हो सकती है।

Similar Posts