< Back
मनोरंजन
रामायण में लक्ष्मण बने रवि दुबे, वाइफ सरगुन मेहता का इमोशनल रिएक्शन वायरल; बोली - इंतजार अब भारी लगेगा
मनोरंजन

Ravi Dubey As Lakshman: रामायण में लक्ष्मण बने रवि दुबे, वाइफ सरगुन मेहता का इमोशनल रिएक्शन वायरल; बोली - इंतजार अब भारी लगेगा

Tanisha Jain
|
3 July 2025 8:43 PM IST

रणबीर की 'रामायण' में लक्ष्मण बने रवि दुबे, सरगुन मेहता ने टीजर शेयर कर कहा - 2026 की दिवाली का सबसे लंबा इंतजार होगा।

Ravi Dubey As Lakshman: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो गया है और इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे है, जबकि रावण के रूप में यश दिखाई देंगे। वहीं टीवी के मशहूर एक्टर रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण की अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

रवि दुबे का नाम देखकर फैंस खुश

जबसे रामायण के टीजर में रवि दुबे का नाम कन्फर्म हुआ है, तब से उनके फैंस बेहद उत्साहित है। इससे पहले सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे कि वह फिल्म का हिस्सा है, लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि वो राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे है।

सरगुन मेहता का इमोशनल पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

रवि की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने टीजर शेयर करते हुए लिखा,"2026 की दिवाली का इंतजार मेरी जिंदगी का सबसे लंबा इंतजार होगा। मेरा दिल बहुत भरा हुआ है। जय श्री राम।"

सरगुन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रवि ने पोस्ट शेयर कर जताया आभार

View this post on Instagram

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

रवि इस रोल को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते है। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं शेयर करते हुए लिखा,"यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है कि मैं उस कहानी का हिस्सा बना, जिसने पीढ़ियों को आकार दिया। आइए साथ इस पल का जश्न मनाएं।"

अभी सामने नहीं आया लक्ष्मण का लुक


जहां रणबीर कपूर और यश की झलक टीजर में दिखाई दी, वहीं रवि दुबे के लक्ष्मण लुक का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार पूछ रहे है कि रवि का लुक कब सामने आएगा।

मॉडलिंग से टीवी तक का सफर

View this post on Instagram

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

रवि दुबे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद वह टीवी पर ‘स्त्री तेरी कहानी’, ‘करोल बाग’, ‘सास बिना ससुराल’, और ‘जमाई राजा’ जैसे शोज में नजर आए। ‘जमाई राजा’ से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली और आज वो बड़े पर्दे पर रामायण जैसे बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुके है।

फिल्म ‘रामायण’ को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे है और इसे 835 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसमें पहला पार्ट दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में आएगा।

Similar Posts