< Back
मनोरंजन
एचडी प्रिंट में लीक हुई पुष्पा, क्या कमाई पर पड़ेगा असर

Pushpa 2 Leaked Online

मनोरंजन

Pushpa 2 Leaked Online: एचडी प्रिंट में लीक हुई पुष्पा, क्या कमाई पर पड़ेगा असर

Gurjeet Kaur
|
5 Dec 2024 12:34 PM IST

Pushpa 2 Leaked Online : मुंबई। लम्बे समय से पुष्पा - 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज ख़ुशी का दिन है। एक ओर थियेटर्स में भारी भीड़ उमड़ी है वहीं दूसरी ओर यह फिल्म अब ऑनलइन पायरेसी का शिकार हो गई है। जानकारी सामने आई है कि, अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंडाना स्टारर फिल्म रिलीज के कुछ देर बाद ही एचडी प्रिंट में इंटरनेट पर लीक कर दी गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार पुष्पा - 2 अलग - अलग भाषा और क्वालिटी में कई साइट्स पर मौजूद है। रिलीज के पहले दिन ही ऑनलाइन लीक होने से फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ सकता है।

क्या है फिल्म की कहानी

यह पुष्पा का दूसरा पार्ट है। कहानी में अब पुष्पा लाल चंदन का बड़ा स्मगलर बन चुका है और इस पूरे सिंडिकेट का मुखिया है। पहले पार्ट की तरह दूसरे पार्ट में भी इस बार डायरेक्शन और राइटिंग कमाल की मानी जा रही है।

बता दें कि, हैदराबाद में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार भगदड़ में 1 महिला की मौत भी हुई है। संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए अल्लू अर्जुन आए थे। इसके अलावा आरटीसी एक्स रोड पर एक्टर से मिलने के लिए इकट्ठा हुए फैंस पर लाठीचार्ज भी किया गया।

Similar Posts