< Back
मनोरंजन
Pushpa 2 Box Office Collection

Pushpa 2 Box Office Collection

मनोरंजन

Pushpa 2 Box Office Collection: सिनेमाघरों में 'रूल' कर रही अल्लू अर्जुन की पुष्पा, कमाई सुन हैरान रह जाएंगे

Gurjeet Kaur
|
8 Dec 2024 9:46 AM IST

Pushpa 2 Box Office Collection : मनोरंजन डेस्क। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंडाना और फहाद फसिल की फिल्म 'पुष्पा - 2 द रूल' ने सिनेमा घरों में फायर लगा रखी है। दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। हिंदी समेत रीजनल लैंग्वेज में रिलीज हुई यह फिल्म अब तक करोड़ों रुपए की कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। मेकर्स ने बताया कि, पुष्पा - 2 ने तीन दिन में 500 करोड़ कमा लिए हैं।

सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पसंद की जा रही है। पुष्पा - 2 ने रिकॉर्ड ओपनिंग की थी लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन में कम रहा। इसके बाद तीसरे दिन कमाई के बाद पुष्पा - 2 ने रिकॉर्ड कमाई की। अब तक पुष्पा 2 का कलेक्शन 500 करोड़ रुपए तक चला गया है।

भारतीय सिनेमा जगत में पुष्पा - 2 पहली ऐसी फिल्म है जिसने इतने कम समय में 500 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का प्रोडक्शन कर रही कंपनी माईथरी मूवी मेकर्स ने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है कि, फिल्म अब तक 500 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है।

भारत में पुष्पा ने कितने कमाए :

एक ओर पुष्पा - 2 ने वर्ड वाइड 500 करोड़ रुपए कमाए हैं वहीं भारत में इस फिल्म ने 3 दिन में 383.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने तीन दिन में 200.7 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं तेलगु वर्जन ने 151.05 करोड़ रुपए कमाए हैं। पुष्पा - 2 कन्नड़ में भी रिलीज हुई है। अब तक कन्नड़ वर्जन ने 2.47 करोड़ रुपए कमाए हैं। यह पहली तेलगु फिल्म है जिसने तीन दिन में 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

Similar Posts