< Back
मनोरंजन
पिता के अंतिम संस्कार में मन्नारा चोपड़ा का बुरा हाल, प्रियंका और परिणीति के परिवार ने दी अंतिम विदाई
मनोरंजन

Mannara Chopra: पिता के अंतिम संस्कार में मन्नारा चोपड़ा का बुरा हाल, प्रियंका और परिणीति के परिवार ने दी अंतिम विदाई

Tanisha Jain
|
18 Jun 2025 4:12 PM IST

Mannara Chopra: ‘बिग बॉस 17’ फेम और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया, जहां परिवार और करीबी लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।


अंतिम संस्कार के दौरान मन्नारा और उनकी बहन मिताली पूरी तरह टूट चुकी थी। दोनों बहनों को पिता की अर्थी को एंबुलेंस से श्मशान तक लाते हुए देखा गया। मन्नारा अपने आंसू नहीं रोक पाई और फूट-फूटकर रोने लगी। कई बार तो वे रोते-रोते बेहोश होने लगी, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मिताली भी गहरे सदमे में नजर आई और बार-बार अपने आंसू पोंछती दिखी।

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

बारिश के बीच भी दोनों बहनों ने हिम्मत दिखाते हुए पिता की अंतिम यात्रा में साथ दिया। मन्नारा की मां कामिनी हांडा भी इस दौरान बेहद दुखी दिखाई दी। चोपड़ा परिवार के अन्य सदस्य भी इस मौके पर मौजूद थे। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। हालांकि प्रियंका चोपड़ा अपने व्यस्त शेड्यूल की वजह से इस मौके पर शामिल नहीं हो सकी।

अंतिम संस्कार की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए है, जिनमें मन्नारा और मिताली को अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए बेहद भावुक स्थिति में देखा जा सकता है।

Similar Posts