< Back
मनोरंजन
KRK ने उम्र को लेकर SRK पर साधा निशाना, कहा -50 से अधिक के उम्र के एक्टर्स...
मनोरंजन

KRK ने उम्र को लेकर SRK पर साधा निशाना, कहा -50 से अधिक के उम्र के एक्टर्स...

स्वदेश डेस्क
|
27 Oct 2022 7:22 PM IST

मुंबई। विवादित बयानों के लिए मशहूर एवं रियलिटी शो बिग बॉस 3 के कंटेस्टेंट कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को आड़े हाथों लिया है। केआरके ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिये शाहरुख खान पर जमकर निशाना साधा। केआरके ने ट्विटर पर शाहरुख खान को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किये है।

अपने पहले ट्वीट में केआरके ने लिखा-''शाहरुख खान की हर फिल्म ट्विटर और मन्नत पर ब्लॉकबस्टर है। लेकिन शाहरुख खान को समझना चाहिए कि 130 करोड़ भारतीय ना तो ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं और ना ही मन्नत जाते हैं और ना ही 50 से अधिक के उम्र के एक्टर्स, खासकर खानों की फिल्में देखने में दिलचस्पी रखते हैं। इसलिए हिट फिल्म बनाने के लिए उनके पास बहुत कम ऑप्शन बचे हैं।'

वहीं अपने एक अन्य ट्वीट में केआरके ने लिखा-'शाहरुख खान ने बीते 9 सालों में 7 फिल्में दी हैं। इसमें हैपी न्यू ईयर, दिलवाले, फैन, रईस, जब हेरी मेट सेजल, जीरो, डियर जिंदगी शामिल हैं। और उनकी तीन फिल्में पठान, डंकी और जवान जल्द रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों के अच्छा करने की आशा करते है।'

Similar Posts