< Back
मनोरंजन
जानिए कौन है अनिल अरोड़ा जिन्होंने मुंबई में की खुदखुशी?
मनोरंजन

Anil Arora Suicide: जानिए कौन है अनिल अरोड़ा जिन्होंने मुंबई में की खुदखुशी?

Swadesh Writer
|
11 Sept 2024 10:05 PM IST

Anil Arora Suicide: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का आज मुंबई में निधन हो गया। इस खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिला के रख दिया है।

Anil Arora Suicide: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा को लेकर आज बहुत दुखद खबर आई है। उन्होंने अपनी बिल्डिंग से कूदकर खुदखुशी कर ली। जिसके बाद से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। उन्होंने सुबह नौ बजे मुंबई के बांद्रा में अपनी बिल्डिंग के मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे के बाद पूरी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई। मामले की जांच की जा रही है। ये खबर मिलते ही मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए अभिनेत्री के घर पहुंचे। मुंबई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कौन थे अनिल अरोड़ा?

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की बात करें तो वो पंजाब शहर के फाजिल्का में रहने वाले पंजाबी हिंदू थे। अनिल अरोड़ा इंडियन मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड थे। उन्होने मलाइका की मां यानी जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी। जिनसे उनको दो बेटियां हुई थी। जो मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा है। आपको बता दें कि बाद में अनिल अरोड़ा अपनी पत्नी जॉयस पॉलीकार्प से अलग हो गए थे। उस वक्त मलाइका अरोड़ा की उम्र मात्र 11 और अमृता अरोड़ा की उम्र सिर्फ 6 साल की थी। अलग होने के बाद दोनों बेटियों का पालन पोषण उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प ने ही की थी।

क्या अनिल अरोड़ा ने सुसाइड किया?

आज जब से यह खबर सामने आई है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है तब से लोग बहुत हैरानी में पड़े हुए है। अनिल अरोड़ा ने सच में सुसाइड किया या कुछ और मामला था इस बात की जाँच में पुलिस लगी हुई है। अब तक की जानकारी के मुताबक इसे आत्महत्या ही माना जा रहा है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इसके पीछे डिप्रेशन होने की बात कह रही है। मगर इन बातों में कितनी सच्चाई है ये अभी तक पता नहीं चला है। मुंबई पुलिस ने उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा।

Similar Posts