< Back
मनोरंजन
12 हजार करोड़ की संपत्ति छोड़ गए करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर, तीन बार की थी शादी
मनोरंजन

Sunjay Kapoor: 12 हजार करोड़ की संपत्ति छोड़ गए करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर, तीन बार की थी शादी

Tanisha Jain
|
13 Jun 2025 4:19 PM IST

Sunjay Kapur Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 13 जून को लंदन में पोलो खेलते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। संजय की अचानक हुई मौत ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि फैन्स को भी चौंका दिया है।


संजय कपूर की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही। उन्होंने तीन बार शादी की थी। पहली शादी उन्होंने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला और साल 2000 में दोनों अलग हो गए।


इसके बाद साल 2003 में संजय ने बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की। इनकी शादी मुंबई के कृष्णा राज बंगले में काफी धूमधाम से हुई थी। इस कपल के दो बच्चे भी है समायरा और कियान। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के रिश्ते में परेशानियां आने लगी। करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए और आखिरकार 2016 में दोनों का तलाक हो गया।


करिश्मा से अलग होने के बाद संजय ने तीसरी बार शादी की। उन्होंने प्रिया सचदेव से साल 2017 में शादी की, जो अब उनकी पत्नी है। प्रिया की पहली शादी से एक बेटी है, वहीं संजय और प्रिया का एक बेटा भी है, जिसका नाम अजारीयस है।

संजय कपूर ना सिर्फ अपनी शादियों को लेकर सुर्खियों में रहे, बल्कि वे एक सफल बिजनेसमैन भी थे। उनके पिता सुरिंदर कपूर ने सोना ग्रुप की शुरुआत की थी, जो ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है।


संजय ने भी विदेश से पढ़ाई करने के बाद फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाया और खुद को बिजनेस वर्ल्ड में एक मजबूत लीडर के तौर पर साबित किया। उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 1.2 से 1.5 बिलियन डॉलर के बीच थी यानी लगभग 12,000 करोड़ रुपए।

संजय कपूर एक रॉयल और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल जीते थे। उनके पास देश और विदेश में कई प्रीमियम प्रॉपर्टीज थी, जिनमें दिल्ली, मुंबई और लंदन की लग्जरी लोकेशन्स शामिल है। इतना ही नहीं बल्कि, संजय को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का बेहद शौक था। इसके अलावा उन्होंने रियल एस्टेट में भी बड़ी इन्वेस्टमेंट की थी।

संजय कपूर की जिंदगी कामयाबी और विवादों से भरी रही। उन्होंने बिजनेस में नाम कमाया, लेकिन पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे।

Similar Posts