< Back
मनोरंजन
संजय कपूर के अंतिम संस्कार में भावुक हुई करिश्मा कपूर, करीना-सैफ भी रहे मौजूद
मनोरंजन

Sunjay Kapur Funeral: संजय कपूर के अंतिम संस्कार में भावुक हुई करिश्मा कपूर, करीना-सैफ भी रहे मौजूद

Tanisha Jain
|
19 Jun 2025 10:08 PM IST

Sunjay Kapur Funeral: अभिनेत्री करिश्मा कपूर बुधवार, 19 जून को अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने दिल्ली पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके दोनों बच्चे समायरा और कियान भी मौजूद थे। करिश्मा के साथ-साथ उनकी बहन करीना कपूर और सैफ अली खान भी अंतिम विदाई देने के लिए दिल्ली आए।

अंतिम संस्कार के दौरान करिश्मा कपूर काफी भावुक नजर आई। कुछ तस्वीरों में वे अपने बच्चों को गले लगाकर सांत्वना देती दिखी। करिश्मा के बेटे कियान को रोते हुए भी देखा गया, जिसे करिश्मा और करीना ने मिलकर संभाला। वहीं सैफ अली खान भी परिवार के साथ मौजूद रहे।

संजय कपूर का निधन 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। आज 19 जून को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में किया गया। अंतिम संस्कार में परिवार के कई अन्य सदस्य और करीबी लोग भी शामिल हुए।


संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने एक आधिकारिक नोट जारी किया है जिसमें उनके निधन और प्रेयर मीट की जानकारी दी गई है। नोट में संजय कपूर के परिवार के सभी सदस्यों के नाम शामिल है, जिनमें उनकी पत्नी प्रिया, और बच्चे कियान, समायरा, सफीरा और अजारियस के नाम भी है।


संजय कपूर की करिश्मा कपूर से 2003 में शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हुए। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया और बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली। तलाक के बाद भी करिश्मा और संजय कुछ पारिवारिक मौकों पर साथ नजर आए।

बाद में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की, जिनकी पहली शादी से एक बेटी सफीरा है। प्रिया और संजय का एक बेटा अजारियस भी है। इससे पहले संजय की पहली शादी नंदिता महतानी से हुई थी, लेकिन उस शादी से उनके कोई बच्चे नहीं हुए।

Similar Posts