< Back
मनोरंजन
अभिषेक को छोड़ करिश्मा ने की थी तलाकशुदा संजय कपूर से शादी, 11 साल बाद टूटा रिश्ता; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
मनोरंजन

Sunjay Kapur: अभिषेक को छोड़ करिश्मा ने की थी तलाकशुदा संजय कपूर से शादी, 11 साल बाद टूटा रिश्ता; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

Tanisha Jain
|
13 Jun 2025 3:06 PM IST

Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ में फिर से एक दर्दनाक मोड़ आया है। उनके एक्स-हसबैंड और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर का 13 जून को निधन हो गया। वो इंग्लैंड में पोलो खेल रहे थे, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इस खबर से करिश्मा की फैमिली और उनके फैंस सभी को झटका लगा है।

90 के दशक में अपना नाम बनाने वाली करिश्मा की प्रोफेशनल सक्सेस तो सबको पता है, लेकिन कई बार उनके रिश्तों ने लाइमलाइट बटोरी है।


करिश्मा की साल 2002 में अभिषेक बच्चन से सगाई हुई थी, लेकिन ये रिश्ता कुछ कारणों के चलते ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। फिर उन्होंने तलाकशुदा संजय कपूर से अरेंज मैरिज की, जो उनकी मां बबीता ने तय की थी। हालांकि, उनके पापा रणधीर कपूर इस रिश्ते से खुश नहीं थे।


शादी के कुछ साल तक सब कुछ नॉर्मल था। इस कपल के दो बच्चे भी हुए बेटी समायरा और बेटा कियान। लेकिन धीरे-धीरे उनके रिलेशनशिप में प्रॉब्लम्स आने लगी और चीजें बिगड़ती गई। जिसके चलते करिश्मा ने साल 2014 में तलाक के लिए केस फाइल किया।


करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी की सच्चाई तब सबके सामने आई जब एक्ट्रेस ने संजय पर शोषण के कई गंभीर आरोप लगाए। करिश्मा ने दावा किया था कि शादी के बाद संजय और उनकी मां ने उन्हें मारा-पीटा। इतना ही नहीं, करिश्मा ने यह भी आरोप लगाया कि संजय ने अपने एक दोस्त से उनकी कीमत तक तय करने की बात कही थी। वहीं, संजय ने भी पलटवार करते हुए आरोप लगाया था कि करिश्मा ने उनसे शादी सिर्फ पैसों के लिए की थी।


इन आरोपों के बाद दोनों के बीच का रिश्ता और भी ज्यादा कड़वा हो गया और साल 2016 में उनका तलाक हो गया। इसके कुछ समय बाद संजय ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की। तो वहीं करिश्मा ने मुंबई में अपने बच्चों के साथ रहकर फिर से अपने करियर पर फोकस किया। अब अचानक हुई संजय कपूर की मौत ने उनके पुराने रिश्ते को एक बार फिर लाइमलाइट में ला दिया है।

Similar Posts