< Back
मनोरंजन
पहाड़ों के बीच परिवार संग ताश खेलकर समय बिता रही हैं कंगना रनौत
मनोरंजन

पहाड़ों के बीच परिवार संग ताश खेलकर समय बिता रही हैं कंगना रनौत

Swadesh Digital
|
13 April 2020 6:12 PM IST

मुंबई। कोरोना वायरस के चलते फिल्म इंडस्ट्री में काम पूरी तरह से बंद है। ऐसे में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत मनाली में है। वह अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। कंगना रनौत की बहन और उनकी मैनेजर रंगोली चंदेल ने ट्विटर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ ताश खेल रही है। रंगोली चंदेल ने ट्वीट किया-'ताश खेलने की कोशिश, किसने सोचा था एक दिन पापा जिन्होंने हमारे भाई को कभी ताश नहीं खेलने दिया, वह खुद हमें खेल के नियम सिखाएंगे। बहुत ज्यादा मजा आया।'

तस्वीर में कंगना पहाड़ों के बीच अपने परिवार के साथ बगीचे में बैठी हैं। हाल में रंगोली ने कंगना की बचपन शेयर शेयर की थी। कंगना ने अपने स्कूल में सीता का किरदार निभाया था। तस्वीर में कंगना लाल साड़ी, मांगटीका और हाथों में चुड़ी पहनी हुई है। वह अपने हाथ उठाकर आशीर्वाद दे रही हैं। रंगोली ने तस्वीर को शेयर कर लिखा था-'रामायण प्रसारित हो रहा है और मैं कंगना के स्कूल की तस्वीर शेयर कर रही हूं जब उसने रामायण के प्ले में हिस्सा लिया था। मेकअप, कॉस्ट्यूम और डायरेक्शन कंगना का था। वह मुश्किल से 15 साल की थी और इस तरह तैयार होने के लिए पापा से बहुत डांट खाया करती थी। हालांकि उसने कभी भी इस सब की फिक्र नहीं की।'

बॉलीवुड में अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस हैं। कंगना की फिल्म 'पंगा' इसी साल जनवरी में रिलीज हुई है। कंगना रनौत जल्द ही 'थलाइवी' में नजर आएंगी। यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। इसके अलावा कंगना फिल्म 'तेजस' और 'धाकड़' में दिखाई देगी।

Similar Posts