< Back
मनोरंजन
काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने बेस्टफ्रेंड संग एक डांस वीडियो हुआ वायरल
मनोरंजन

काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने बेस्टफ्रेंड संग एक डांस वीडियो हुआ वायरल

Swadesh Digital
|
12 Nov 2020 3:39 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। स्टार किड्स में शामिल न्यासा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हर बार अलग अंदाज और बिंदास स्टाइल में स्पॉट की जाती हैं। न्यासा की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। हाल ही में न्यासा का बेस्टफ्रेंड संग एक डांस वीडियो वायरल हुआ।

न्यासा इस वीडियो में धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। व्हाइट क्रॉप टॉप और जीन्स में वह इंग्लिश गाने की बीट पकड़ती और उसपर डांस करती दिखाई दे रही हैं। न्यासा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

काजोल ने लिखा था, "मेरी प्यारी बेटी मुझे आपमें सबसे ज्यादा आपका यूनिक पाइंट ऑफ व्यू पसंद है। यह हमेशा मुझसे थोड़ा-सा अलग होता है और यह मुझे खुद को और बाकी सभी चीजों को बिल्कुल अलग तरह से दिखाता है और ऐसा करना मेरे लिए बहुत कठिन है।" काजोल ने इसके साथ यह भी बताया कि उनकी इस तस्वीर को न्यासा ने क्लिक किया है।

आपको बता दें कि न्यासा अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए सिंगापुर गई हैं। न्यासा के साथ उनकी मां काजोल हैं, जबकि अजय देवगन बेटे युग के साथ मुंबई में हैं। काजोल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' में नजर आई थीं, जिसमें अजय देवगन और सैफ अली खान लीड रोल में थे। अभी काजोल ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।


Similar Posts