< Back
मनोरंजन
हाउसफुल 5 के निर्माण की शुरू हुई तैयारी, पुरानी कास्ट करती दिखेगी मस्ती
मनोरंजन

हाउसफुल 5 के निर्माण की शुरू हुई तैयारी, पुरानी कास्ट करती दिखेगी मस्ती

स्वदेश डेस्क
|
9 Dec 2020 6:45 PM IST

मुंबई।देश की सबसे कॉमेडी फिल्म सीरीज हाउसफुल के दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर है। हाउसफुल सीरीज की अगली फिल्म हाउसफुल 5 के निर्माण का जल्द शुरू होने वाला है।फिल्म मेकर्स ने इसके निर्माण से जुडी सभी तैयारियां कर ली है। सूत्रों की माने तो मेकर्स ने इस फिल्म के अगले संस्करण के लिए हाउसफुल 4 की कास्ट को ही चुना है। जिसके बाद तय है की हाउसफुल 5 में भी अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस, दीपिका पादुकोण मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार निर्देशक साजिद नाडियाडवाला स्टार कास्ट तय होने के बाद हाउसफुल 5 की स्क्रिप्ट की अंतिम तैयारी पर काम कर रहे है। इस सीरीज की सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। साथ ही दर्शकों एवं क्रिटिक्स ने भी बेहद सराहा है। पिछले साल रिलीज हुई इस सीरीज की हॉउस फूल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। अब दर्शक इस सीरीज की अगली फिल्म का इन्तजार कर रहे है।

Similar Posts