< Back
मनोरंजन
फिल्म स्टार रजनीकांत अपोलो अस्पताल में भर्ती
मनोरंजन

फिल्म स्टार रजनीकांत अपोलो अस्पताल में भर्ती

स्वदेश डेस्क
|
25 Dec 2020 2:49 PM IST

मुंबई। तमिल फिल्मों के 70 वर्षीय सुपरस्टार रजनीकांत को ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते आज सुबह हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें ब्लड प्रेशर के अतिरिक्त कोई और लक्षण सामने नही आये है। बताया जा रहा है की ब्लड प्रेशर सामान्य होने तक उन्हें अस्पताल में रखा जायेगा।

पिछले दिनों हैदराबाद में उनकी आगामी फिल्म अन्नाथे' के सेट पर 8 क्रू मेम्बर्स का कोरोना संक्रमित पाए गए थे।क्रू सदस्यों के संक्रमित मिलने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। अब अभिनेता रजनीकांत का भी कोरोना टेस्ट कराया गया, जोकि निगेटिव आया है।

रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे अगले वर्ष अप्रैल 2021 में रिलीज होगी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा प्रकाश राज, कीर्ति सुरेश, मीना, खुशबू आदि भी नजर आएंगे।बता दें की रजनीकांत ने हाल ही में राजनीति में प्रवेश की घोषणा की है। वह जनवरी में अपनी राजनीतिक दल की घोषणा करेंगे।

Similar Posts