< Back
मनोरंजन
अपने 2 को लेकर धर्मेंद्र ने ट्वीट कर दी जानकारी, पढ़े पूरी खबर
मनोरंजन

अपने 2 को लेकर धर्मेंद्र ने ट्वीट कर दी जानकारी, पढ़े पूरी खबर

Swadesh Digital
|
30 Nov 2020 12:33 PM IST

मुंबई। अब देओल परिवार एक बार फिर एक साथ एक ही फिल्म में नजर आने वाला हैं। डायरेक्टर अनिल शर्मा अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अपने' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। जिसमें देओल फैमिली की तीनों पीढ़ियां नजर आएंगी। गुरु नानक जयंती के पावन मौके पर निर्माताओं ने 'अपने 2' का ऐलान किया है।

अभिनेता धर्मेंद्र ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी. और कहा कि सभी वेल-विशर्स के आशीर्वाद से ऑडियंस के लिए 'अपने 2' लेकर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा,"उनकी कृपा से.. आपकी शुभ इच्छाओं से हमने अपने 2 बनाने का फैसला किया है।"

इस ट्वीट के साथ धर्मेंद्र ने एक क्लिप भी शेयर किया है। ये क्लिप फिल्म 'अपने' के एक सॉन्ग का है. 'अपने' साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म में धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल लीड रोल में थे। इसके अलावा फीमेल लीड में शिल्पा शेट्टी, कैटरीना कैफ और किरण खेर थी। फिल्म और इसके गाने सुपरहिट हुए थे।


Similar Posts