< Back
मनोरंजन
दीपिका ने प्रभास संग फिल्म करने के लिए चार्ज किए 20 करोड़
मनोरंजन

दीपिका ने प्रभास संग फिल्म करने के लिए चार्ज किए 20 करोड़

Swadesh Digital
|
23 July 2020 2:33 PM IST

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा दीपिका पादुकोण की चर्चा रहती है। हाल ही में उन्होंने प्रभास संग एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया। इसकी जानकारी देते हुए दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। फैन्स को बताया था कि आने वाली जर्नी इतनी शानदार होने वाली है कि वह इसके शुरू होने का इंतजार कर रही हैं। अब खबरें आ रही हैं कि 'पद्मावत' एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वह इतनी रकम पाने वाली करंट एक्ट्रेस हैं।

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक दीपिका पादुकोण बराबरी में विश्वास रखती हैं। प्रभास को 50 करोड़ तो दीपिका को 20 करोड़ रकम देनी तय की गई है। दीपिका पादुकोण और 'बाहुबली' फेम सुपरस्टार प्रभास की जोड़ी साथ में धमाल मचाने को तैयार है। दरअसल, वीजयंती मूवीज ने फैन्स को एक सरप्राइज के लिए तैयार रहने को कहा है।

निर्देशक नाग अश्विन ने दीपिका के साथ काम करने को लेकर कहा, 'मैं दीपिका को इस किरदार को निभाते हुए देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। यह कुछ ऐसा होगा जो किसी भी एक्ट्रेस ने पहले कभी नहीं किया होगा। उनका किरदार सभी को चौंका देगा। दीपिका और प्रभास की जोड़ी फैन्स को बहुत पसंद आएगी और यह फिल्म इन दोनों की ही कहानी है। मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म एक बड़ा धमाका करने वाली है।'

Similar Posts