< Back
मनोरंजन
बिपाशा बासु ने तस्वीरें शेयर कर पति करन ग्रोवर को दी जन्मदिन की बधाई
मनोरंजन

बिपाशा बासु ने तस्वीरें शेयर कर पति करन ग्रोवर को दी जन्मदिन की बधाई

स्वदेश डेस्क
|
23 Feb 2021 5:33 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु ने अपने अभिनेता पति करण सिंह ग्रोवर को खास अंदाज में 39वें जन्मदिन की बधाई दी है। बिपाशा बासु ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पति करण सिंह ग्रोवर को जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में बिपाशा और करण दोनों ही काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा-'मेरा दूसरा सबसे पसंदीदा दिन आ गया करण सिंह ग्रोवर का बर्थडे। आई लव यू।'

करण सिंह ग्रोवर का जन्म 23 फरवरी,1982 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल मैनहंट कांटेस्ट में हिस्सा लिया और मोस्ट पॉपुलर मॉडल का खिताब जीता। इसके बाद वह एकता कपूर की एमटीवी पर प्रसारित होने वाली टेलीविजन सीरीज 'कितनी मस्त है जिंदगी' से अभिनय की शुरुआत की, लेकिन पहचान उन्हें स्टार वन के धारावाहिक 'दिल मिल गए' से मिली। इस धारावाहिक में वह अरमान मालिक की भूमिका में थे। इसके बाद तो वह कई धारवाहिकों में नजर आये। साल 2015 में उन्होंने फिल्म 'अलोन' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके अपोजिट बिपाशा बासु थी। इसके बाद वह फिल्म 'हेट स्टोरी 3' और '3 देव' में भी अहम भूमिका निभाते नजर आये।

फिल्म 3 देव में नजर आएंगे -

अभिनय के अलावा करण झलक दिखला जा ,जरा नच के दिखा और खतरों के खिलाड़ी जैसे कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रहे। करण ने साल 2008 में टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा निगम से शादी की, लेकिन 10 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करण ने साल 2012 में जेनिफर विंगेट से शादी की,लेकिन यह रिश्ता भी नहीं चला और 2014 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद करण ने 30 अप्रैल, 2016 को अभिनेत्री बिपाशा बासु से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों साल 2020 में एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'डेंजरस' में साथ में अभिनय करते नजर आये। करण सिंह ग्रोवर जल्द ही अंकुर भट्ट की फिल्म 3 देव में नजर आएंगे।

Similar Posts