< Back
मनोरंजन
BIGG BOSS 15 के प्रतियोगी का नाम आया सामने, VOOT पर होगा प्रसारित
मनोरंजन

BIGG BOSS 15 के प्रतियोगी का नाम आया सामने, VOOT पर होगा प्रसारित

स्वदेश डेस्क
|
31 July 2021 3:56 PM IST

मुंबई। बहुचर्चित टीवी शो बिग बॉस का 15 जल्द ही शुरू होने जा रहा है।इसका नया प्रोमो हाल ही में सामने आया है। जिसमें पहले कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है। कोरोना महामारी के कारण शो के पैटर्न में भी एक बड़ा बदलाव किया गया है। बिग बॉस इस साल पहले ओटीटी प्लेटफॉर्मवूट पर प्रसारित होगा। वूट पर छह हफ्ते बाद प्रसारित होने के बाद कलर्स पर प्रसारित होगा। वूट पर करण जौहर होस्ट करेंगे जबकि टीवी पर सलमान खान।

'बिग बॉस 15' का एक नया प्रोमो शनिवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। इस प्रोमो में बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा भसीन टशन दिखाती नजर आ रही हैं। 'बिग बॉस 15' के प्रोमो में नेहा भसीन काफी ग्लैमरस अवतार में दिख रही हैं।

इसके साथ ही इस प्रोमो के सामने आने से नेहा भसीन का नाम 'बिग बॉस 15' के पहले कंटेस्टेंट के रूप में कन्फर्म भी हो गया है। नेहा भसीन इस शो में सभी को कड़ी टक्कर देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसके साथ ही नेहा शो में अपनी ख़ूबसूरत आवाज का जादू चला कर सभी का दिल जीतने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। नेहा फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन' का 'धुनकी' गाना गाकर काफी मशहूर हुई थी। वह गायकी के क्षेत्र में अब भी सक्रिय हैं और हिंदी के अलावा तमिल तेलुगु पंजाबी आदि भाषाओं में भी अपनी ख़ूबसूरत आवाज का जादू बिखेर रही हैं।

Similar Posts