< Back
मनोरंजन
अर्जुन कपूर ने शुरू किया योग, लेडी लव का जताया आभार
मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने शुरू किया योग, लेडी लव का जताया आभार

स्वदेश डेस्क
|
7 Feb 2022 4:46 PM IST

मुंबई।अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी नई जर्नी की शुरुआत की है और इसके लिए उन्होंने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा का आभार जताया है।

दरअसल अर्जुन कपूर ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह योगा करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा-'मैंने अय्यंगर योग की खोज करते हुए अभी एक नई यात्रा शुरू की है। ये मेरी मुद्रा को ठीक करने में मदद करेंगी। मेरे जोड़ों को खोलने और मेरी पीठ के निचले हिस्से की चोट को ठीक करने के साथ इस सफर की शुरुआत हुई है। ' अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट में अपनी योगा ट्रेनर और मलाइका अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए लिखा-' मैंने मलाइका और योग ट्रेनर की बदौलत मन, शरीर को फिर से संगठित करने की प्रक्रिया को शुरू किया है।'

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर फैंस एवं सेलेब्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन के इस पोस्ट पर हाथ जोड़े हुए इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ मलाइका ने योग करते हुए अर्जुन की इन तस्वीरों को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा भी किया है। गौरतलब है, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आये। दोनों को अक्सर एक -दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। दोनों ने खुल्लम-खुल्ला एक -दूसरे से अपने प्यार को कबूला। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक -दूसरे की तस्वीरें साझा करते हैं।

अपनी फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा पिछले साल सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में बतौर जज नजर आईं थी । वहीं अगर अर्जुन कपूर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स और कुत्ते में नजर आने वाले हैं।

Similar Posts