< Back
मनोरंजन
क्या जल्द माता-पिता बनने वाले है अंकिता लोखंडे और विक्की जैन? लाफ्टर शेफ्स 2 के प्रोमो में एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज!
मनोरंजन

Ankita Lokhande: क्या जल्द माता-पिता बनने वाले है अंकिता लोखंडे और विक्की जैन? 'लाफ्टर शेफ्स 2' के प्रोमो में एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज!

Tanisha Jain
|
26 Jun 2025 4:18 PM IST

‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में अंकिता लोखंडे ने दिया प्रेग्नेंसी का इशारा, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

Ankita Lokhande: टीवी और फिल्म की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर शेयर हुए रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के नए प्रोमो में अंकिता अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सबके साथ शेयर की है।

प्रोमो में क्या हुआ?

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रोमो में दिखाया गया कि कृष्णा अभिषेक, अंकिता के हाथ से मसाला छीन लेते है। इसके बाद अंकिता उनके पीछे दौड़ती है और भागते हुए अचानक कहती है "मैं प्रेग्नेंट हूं, मैं भाग नहीं सकती।"

ये सुनकर वहां मौजूद करण कुंद्रा, कृष्णा और दर्शक सब हैरान हो जाते है। कृष्णा तुरंत मजाक करते हुए कहते है, "लड़का होगा!" और फिर गाना भी गाने लगते है "आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है।"

अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अंकिता सच में प्रेग्नेंट है या यह शो के लिए किया गया कोई मजाक है। इससे पहले भी एक बार वह शो ‘लॉकअप’ में प्रेग्नेंसी को लेकर प्रैंक कर चुकी है। इसलिए फैंस भी असमंजस में है कि यह मजाक है या हकीकत।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन


प्रोमो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। कुछ लोगों ने बधाइयां दी है, तो कुछ ने पूछा है कि "क्या ये वाकई सच है?"

एक यूजर ने लिखा, "अगर ये मजाक था, तो ऐसी चीजों का मजाक नहीं करना चाहिए।"

वहीं कुछ ने लिखा, "कब से सुन रहे है कि अंकिता प्रेग्नेंट है। अब तो सच बता ही दीजिए।"

2021 में हुई थी अंकिता की शादी


बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। शादी के बाद ये कपल कई रियलिटी शोज में एक साथ नजर आ चुका है, जैसे ‘स्मार्ट जोड़ी’ (जिसके ये विनर भी बने थे) और ‘बिग बॉस’। अब दोनों ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे है।

अब फैंस को इस बात का इंतजार है कि क्या शो के आने वाले एपिसोड में अंकिता इस गुड न्यूज की पक्की पुष्टि करेंगी या नहीं।

Similar Posts