< Back
मनोरंजन
एक बार फिर अपना बेबी बंप छिपाती नजर आईं अनुष्का शर्मा, वीडियो वायरल
मनोरंजन

एक बार फिर अपना बेबी बंप छिपाती नजर आईं अनुष्का शर्मा, वीडियो वायरल

Bhopal Desk
|
17 Dec 2023 11:38 PM IST

फिर उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपना बेबी बंप छुपाया हुआ है

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी काफी समय से खबरों में है। दिवाली के दौरान अनुष्का का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। अब फिर उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपना बेबी बंप छुपाया हुआ है। इससे उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा फिर से गर्म हो गई है। अनुष्का जल्द ही ये खुशखबरी सबके साथ शेयर कर सकती हैं।

हाल ही में अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस बार उन्होंने ब्लैक ओवरसाइज्ड जैकेट पहनी हुई थी। नेटिज़न्स कह रहे हैं कि अनुष्का इस वीडियो में अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। विराट और अनुष्का 2017 में शादी के बंधन में बंधे और नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी के चार साल बाद अनुष्का ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम वामिका है। विराट-अनुष्का अपनी बेटी को मीडिया से दूर रखते हैं। उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया पर उनका चेहरा नहीं दिखाया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का अगली बार स्पोर्ट्स बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। प्रोसित रॉय के निर्देशन में यह बायोपिक क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है। आखिरी बार वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं

Similar Posts