< Back
मनोरंजन
अमृता राव ने दिया बेबी को जन्म और किया नामकरण, सोशल मीडिया पर शेयर की यह खूबसूरत फोटो
मनोरंजन

अमृता राव ने दिया बेबी को जन्म और किया नामकरण, सोशल मीडिया पर शेयर की यह खूबसूरत फोटो

Swadesh Digital
|
6 Nov 2020 3:09 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल हाल ही में बेबी ब्वॉय के पैरेंट्स बने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे के नाम के लिए सुझाव मांगे थे। अब इस कपल ने अपने बेटे के नाम की घोषणा कर दी है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके साथ अनमोल ने बेटे की एक फोटो भी फैन्स के साथ साझा की है।

फोटो में अमृता और अनमोल के बेटे का हाथ नजर आ रहा है। हालांकि, तस्वीर में बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैलो वर्ल्ड, मिलिए हमारे बेटे वीर से। आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए। इस फोटो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैन्स कॉमेंट्स कर अमृता और अनमोल को बधाई दे रहे हैं।

बताते चलें कि अमृता के मां बनने पर उनके स्पोकपर्सन ने स्टेटमेंट जारी कर किया था जिसमें लिखा, 'अमृता राव और आरजे अनमोल पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों मां और बच्चे स्वस्थ हैं। अमृता और अनमोल दोनों बहुत खुश हैं।' हाल ही में अमृता ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार बेटे को गोद में लिया तो उस समय उनकी क्या फीलिंग्स थी। अमृता ने यह भी कहा कि इस वक्त जहां पूरी दुनिया इस महामारी से परेशान है, ऐसे में बच्चा होना भगवान का आशीर्वाद है।

अमृता ने अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कहा, 'मेरे बेबी को शुद्ध घर का खाना मिल रहा है क्योंकि उसकी दादी और नानी हमारे साथ हैं। न्यूक्लियर फैमिली अचानक से जॉइंट फैमिली बन गई है। एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका मिल रहा है। इसके साथ ही खाना-पीना और छोटी-बड़ी चीजों की प्लानिंग सबके साथ करने से भी मेरे बच्चे में अच्छे संस्कार जरूर आएंगे।'

Similar Posts