< Back
मनोरंजन
आलिया का कान्स डेब्यू, रेड कार्पेट पर फ्लोरल लुक में बिखेरा जादू; जानिए आलिया के डेब्यू लुक में छुपा था कौन सा देसी राज़?
मनोरंजन

Alia Bhatt Cannes Look: आलिया का कान्स डेब्यू, रेड कार्पेट पर फ्लोरल लुक में बिखेरा जादू; जानिए आलिया के डेब्यू लुक में छुपा था कौन सा देसी राज़?

Tanisha Jain
|
24 May 2025 12:42 AM IST

Alia Bhatt Cannes Look: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अब तक कई भारतीय सेलेब्रिटीज ने अपने शानदार लुक्स से सबका दिल जीत लिया है। लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस के रेड कार्पेट लुक का फैंस बेसब्रसी से इंतजार कर रहे थे और वो है आलिया भट्ट।

शुरुआत में खबर थी कि आलिया इस बार कान्स का हिस्सा नहीं बन सकेगी, जिससे फैंस थोड़े मायूस थे। लेकिन कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में आखिरकार वह पल आ ही गया, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस फेस्टिवल में अपना डेब्यू कर लिया है और वे अपने पहले ही लुक से सोशल मीडिया पर छा गई है।

ब्लैक एंड वाइट झलक ने बढ़ाई थी फैंस की बेताबी


रेड कार्पेट पर अपने जलवे से पहले आलिया ने अपने लुक की एक ब्लैक एंड वाइट झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इस तस्वीर ने उनके फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी। लोग बेसब्री से उनके फाइनल लुक का इंतजार कर रहे थे।

फ्लोरल गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत


जब आलिया रेड कार्पेट पर उतरी तो उनका लुक देखते ही बन रहा था। उन्होंने मशहूर इटैलियन डिजाइनर एल्सा शिआपरेली का डिजाइन किया हुआ पीच कलर का फ्लोरल गाउन पहना। उनके इस ग्लैमरस लुक की खूब तारीफ हो रही है साथ ही फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जमकर शेयर कर रहे है।

‘नमस्ते’ से जीता दिल

View this post on Instagram

A post shared by Brut India (@brut.india)

रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने भारतीय परंपरा के अनुसार ‘नमस्ते’ कहकर लोगों का अभिवादन किया। इससे पहले ऐश्वर्या राय भी ने रेड कर्पेट पर नमस्ते से सभी का अभिवादन किया। आलिया का यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया।

आलिया के लुक में छुपा देसी राज़


कान्स रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस डेब्यू के दौरान आलिया भट्ट ने अपने स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया। लेकिन उनके लुक की एक खास बात ने सभी का ध्यान खीचा उन्होंने बुरी नजर से बचाने के लिए देसी तरीका अपनाते हुए अपने कान के पीछे काला टीका लगाया। यह छोटी लेकिन खास डिटेल सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

कान्स 2025 में आलिया भट्ट का डेब्यू न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी बेहद खास रहा। अल्या का अंदाज, उनका लुक और भारतीय संस्कृति की झलक ने उनके डेब्यू को यादगार बना दिया।

Similar Posts