< Back
मनोरंजन
आलिया भट्ट की जिगरा हुई फेल, जानिए कैसा रहा पहले दिन का कलेक्शन
मनोरंजन

Jigra Collection Day 1: आलिया भट्ट की जिगरा हुई फेल, जानिए कैसा रहा पहले दिन का कलेक्शन

Swadesh Writer
|
12 Oct 2024 12:25 PM IST

Jigra Collection Day 1: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा सिनेमाघरों में कल ही रिलीज हो चुकी है।

Jigra Collection Day 1: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म सिनेमाघरों में कल ही रिलीज हो गई थी। फिल्म में आलिया भट्ट वेदांग रैना की बहन के किरदार में नजर जाएँगी। फिल्म में आलिया भट्ट का नाम सत्या और वेदांग का नाम अंकुर है। ये दोनों अनाथ रहते है। इनके माता- पिता के मौत के बाद कोई दूर का रिश्तेदार मिस्टर मेहतानी ही इनका देखभाल करता है। सत्या मिस्टर मेहतानी के साथ ही रहती है और उनका पूरा काम देखती है।

वहीं अंकुर की दोस्ती मिस्टर मेहतानी के बेटे कबीर से रहती है। दोनों किसी प्रोजेक्ट पर काम करते है। लेकिन एक दिन ऐसा आता है जब पुलिस को कबीर के पास से ड्रग्स मिलती है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। जिसमें सजा के तौर पर अंकुर को मौत की सजा सुनाई जाती है। बाद में सत्या अपने भाई को बचाने के लिए पूरा संघर्ष करती है। लेकिन क्या वो इसमें कामयाब होती है या नहीं इसके लिए पूरी फिल्म देंखें।

कैसा है फिल्म का कलेक्शन

फिल्म कल ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म दशहरा के मौके पर रिलीज हुई है। और तो और इस फिल्म की टक्कर अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन से है। इन सब के आलावा राजकुमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से भी इसका सामना है। इन सब वजहों से फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है। पहले दिन की कमाई की बात करे तो फिल्म ने 5 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। आगे फिल्म का कलेक्शन कैसा होता है यह आगे ही पता चलेगा।

कॉपी बताई जा रही फिल्म

इस फिल्म के ऊपर कॉपी कहानी का भी आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म दिव्या खोसला की फिल्म सावी से कॉपी की गई है। लेकिन अभी तक ऑफिशियली इसको लेकर मेकर्स से कोई बयान नहीं दिया है।

Similar Posts