< Back
मनोरंजन
अजय देवगन की फिल्म मैदान की रिलीज डेट बदली, अब इस.. दिन आएगी सिनेमाघर
मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म मैदान की रिलीज डेट बदली, अब इस.. दिन आएगी सिनेमाघर

स्वदेश डेस्क
|
30 Sept 2021 2:10 PM IST

मुंबई। अजय देवगन की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' काफी समय से चर्चा में है। फुटबॉल पर आधारित फिल्म 'मैदान' इसी साल 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अब इस फिल्म की रिलीज डेट में एक बार फिर से बदलाव किया है और अब यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसकी घोषणा मेकर्स ने गुरुवार को कर दी गई। यह फिल्म अगले साल 3 जून को रिलीज होगी।

फिल्म मैदान भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम वर्षों की सच्ची कहानी पर आधारित है। इसके निर्देशक अमित रविन्द्रनाथ शर्मा हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियामणि मुख्य भूमिका में हैं। 'मैदान' भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का ही किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन और प्रियामणि के अलावा गजराव राव और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। स्पोर्ट्स पर आधारित 'मैदान' अजय देवगन की पहली फिल्म है।

उल्लेखनीय है कि सैयद अब्दुल रहीम साल 1950 से साल 1963 तक भारतीय फुटबॉल कोच और भारतीय राष्ट्रीय टीम के प्रबंधक थे। फिल्म में 1952-1962 का भारतीय फुटबाल का दौर दिखाया जाएगा, जिसे भारतीय फुटबाल का सुनहरा दौर कहा जाता है।अमित आर शर्मा निर्देशित इस फिल्म को जी स्टूडियो, बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणावा जॉय सेनगुप्ता संयुक्त रूप से प्रोडयूस कर रहे हैं। फिल्म 3 जून , 2022 को रिलीज होगी।

Related Tags :
Similar Posts